5/9/2025
भारत के ऊर्जा सेक्टर में हाल ही में घोषित बदलावों और उनकी संभावनाओं का विश्लेषण करें। (150 Words, 10 Marks)

घोषित बदलाव:
-
ऊर्जा उत्पादन क्षमता में वृद्धि:
- 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 5 लाख मेगावाट तक बढ़ाने का लक्ष्य।
- हाईड्रोजन उत्पादन क्षमता को 50 लाख टन तक बढ़ाने की योजना।
-
तेल एवं गैस क्षेत्र में सुधार:
- नए ब्लॉकों की खोज के लिए निवेश बढ़ाने की रणनीति।
- दो नई तेल रिफाइनरियों की स्थापना पर विचार।
-
सुधार और निवेश को प्रोत्साहन:
- विदेशी निवेशकों को ऊर्जा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने का निमंत्रण।
- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में नई तकनीकों का उपयोग।
संभावनाएँ:
-
आर्थिक विकास:
- ऊर्जा उत्पादन बढ़ने से औद्योगिक विकास को बल मिलेगा।
- रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
-
ऊर्जा आत्मनिर्भरता:
- तेल एवं गैस आयात पर निर्भरता घटेगी।
- हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा से दीर्घकालिक ऊर्जा समाधान मिलेगा।